फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रामपुरघाट में बाइक की चपेट में आने से कामगार महिला की मौत

Thu, 11 Apr 2024 07:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रामपुरघाट क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक प्रवासी कामगार महिला की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई।
गंभीर हालत में महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के उतर प्रदेश के लखीमपुर की किरण देवी (50) पत्नी संतोष दुबे पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करती थी। हादसा उस वक्त हुुआ जब महिला आने किराये के कमरे से रामपुरघाअ से कंपनी की ओर जा रही थी, इस दौरान सड़क पर करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में जा गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस टीम तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें