फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी स्पोर्ट्स क्लब पांवटा ने हिल फाइटर्स क्रिकेट टीम को 69 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में चल रही प्रथम सिरमौर सुपर लीग-2020 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को जीटी स्पोर्ट्स क्लब ने हिल फाइटर्स को 69 रनों से हरा कर मैच जीत लिया। टीम ने इससे पहले लीग मैच में डीएसआर टीम को हराया था।
विज्ञापन

सोमवार को पांवटा साहिब नगर परिषद के खेल मैदान में सुपर लीग प्रतियोगिता के मैच में जीटी स्पोर्ट्स क्लब पांवटा टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उसने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसमें प्रशांत तोमर ने 49, दानिश 40, रोहित कोलिस ने 34 रनों का स्कोर बनाया।
रोहित कुमार ने 4 विकेट, लोकेश, विशाल और कमलेश ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में हिल फाइटर टीम 19.2 ओवरों में 140 रनों पर ही ढेर हो गई जिसमें कमलेश ने सर्वाधिक 67 रन, रोहित 31 और काका ने 14 रनों की पारी खेली लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। जीटी स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सन्नी ने 4 विकेट, प्रशांत ने 3, भानू ने 2 और गुरविंद्र टोली ने एक विकेट लिया। जीटी स्पोर्ट्स पांवटा की टीम ने अब तक अपने दोनों लीग मैच जीते हैं। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें