फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: न्यूज डायरी<bha>--</bha>-

Thu, 14 Sep 2023 05:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई जोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

शिलाई। शिलाई जोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को राजकीव वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोग में शुरू हुई। इसका शुभारंभ शिलाई कांग्रेस मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगतराम शर्मा ने किया। मुख्यातिथि ने छात्रा खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।
मुख्यातिथि ने ऐच्छिक निधि से स्कूल के लिए 15000 रुपये प्रदान किए। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री के सहयोग से स्कूल के दो कमरों की मरम्मत और मैदान की फेंसिंग के लिए दो लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


नाहन जोन की अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा बिरला स्कूल में शुरू
नाहन। नाहन जोन की लड़कियों की अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीसी बिरला जय सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर रमेश चंद चौहान और महेश चंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 स्कूलों की छात्राएं भाग ले रही हैं। संवाद
विज्ञापन


15 स्कूलों की 180 छात्राएं खेलों में दिखा रहीं दमखम
सराहां। सराहा जोन की छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल शिकोर में शुरू हुई। इसका शुभारंभ जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि इसमें 15 स्कूलों की 180 छात्राएं भाग ले रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें