फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: समाधान समारोह में मामलों का आपसी समझौते से होगा निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नागरिकों तक न्याय को सरल और सुलभ तरीके से पहुंचाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने एक खास पहल शुरू की है। सर्वोच्च न्यायालय समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आपसी सहभागिता और सहमति से कोर्ट में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करना है। यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है और इसका समापन 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट परिसर में होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ होगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने की प्रक्रिया बेहद आसान बनाई गई है। इसके लिए एक विशेष गूगल फार्म तैयार किया गया है। जो भी वादी या अधिवक्ता अपने केस का निपटारा आपसी सहमति से करना चाहते हैं, वे सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर इस फार्म को भर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस गूगल फार्म को भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है।
मुख्य लोक अदालत के आयोजन से पहले पक्षकारों की मदद के लिए राज्य, जिला और तालुका स्तर पर बने कानूनी सेवा प्राधिकरणों तथा उच्च न्यायालयों के मध्यस्थता केंद्रों में पूर्व-सुलह बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सचिव दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में मदद करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने आम जनता और वकीलों की सहायता के लिए एक स्पेशल वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) स्थापित किया है। यहां से जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें