फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कथा सुनने से पाप होते हैं नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भद्रकाली माता मंदिर कोलर में श्रीमद् हरिवंश पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक मोनू पंडित व अनमोल गिरी ने बताया कि 23 मई तक रोज सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कथा सुनाई जा रही है। दुधलेश्वर गो सेवा संस्थान एवं आध्यात्म उन्नति केंद्र, ग्राम बहराल से पहुंचे दीपक महाराज कथा पाठ कर रहे हैं। सृष्टि की उत्पत्ति, देवकी के पुत्रों का वध, कंस वध और भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का बखान किया जा रहा है। दीपक महाराज ने कहा कि हरिवंश पुराण कथा सुनने से मन, वचन और शरीर से किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। संतान प्राप्ति की कामना के लिए कथा सुनी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें