फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तो ऊंचा लंबा कद.., गीत पर जमकर नाची प्रियंका

विज्ञापन
पांवटा साहिब कालेज में नृत्य प्रतियोगिता के दौरान नृत्य पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक नृत्य, एकल नृत्य, क्लासिकल और वेस्टर्न डांस स्पर्धा हुई। जिसमें मंच का संचालन प्रो. रविकांत ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. वीना राठौर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मोहन चौहान, प्रो. रीना चौहान ने कहा कि लोकनृत्य में सौरव समूह पहले, यशिका समूह दूसरे और तरुणदीप का एनएसएस समूह तीसरे स्थान पर रहा। सोलो बॉलीवुड में साक्षी शर्मा, प्रीति और अभिषेक, युगल डांस में खुशबू-तरनुम, रूबी-पिंकी और किरण-मीरा तथा शिप्राट्ट ऋषभ ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। डुएट और बॉलीवुड में इशिता-पल्लवी पहले, अर्चना-मानसी दूसरे और विधि तथा जसप्रीत कौर ने तीसरा स्थान पाया।
इससे पहले सोलो डांस में करीना कपूर ने साजना बे भिना पुशोरा लागा.., पिंकी ने नाचडी आली काली कुटी ये.., आरती ने बिंदी माथे पर लगाई.., सुमन ने नाटी दी लगदी पूनम ढिल्लों.., पुष्पा ने कुर्ता चुनरी हरियाणी गीत पर नृत्य किया।
विज्ञापन

सोलो वेस्टर्न सांग में यामिनी शर्मा ने ओ रे पिया.., अभिनव ने पंजाबी गीत रौनक हो जू घट बे चल मेले नू चलिए.., हिमानी ठाकुर ने यह किसकी है आहट.., सोनाक्षी शर्मा ने आजा नच्च ले मेरे यार.., प्रियंका ने एक तो ऊंचा लंबा कद.., प्रीति शर्मा ने लड़के ओ रे लड़के कहां से आया है.., अभिषेक ने तेरे ख्यालों में.., साक्षी शर्मा ने वेस्टर्न सांग पर डांस किया। इस अवसर पर डॉ. रितु पंत, डॉ. मोहन चौहान, प्रो. रीना चौहान, प्रो. दीपाली, प्रो. पुष्पा यादव, प्रो. जाहिद अली, प्रो. किरण, प्रो. पूजा भाटी, प्रो. रिंकू अग्रवाल और प्रो. रवि जोशी समेत कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

पांवटा साहिब कालेज में नृत्य प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें