फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दबंगों ने भटनोल-बोहल संपर्क सड़क को गड्ढा बनाकर कर दिया बंद -

विज्ञापन
शिलाई की कांडो भटनोल के गांव बोहल में दबंगों द्वारा सड़क क्षतिग्रस्त करने पर परेशान लोग अपने सा
विज्ञापन
दबंगई :
विज्ञापन

दबंगों ने भटनोल-बोहल संपर्क सड़क को गड्ढा बनाकर कर दिया बंद
ग्रामीणों ने 10 लोगों पर लगाए जेसीबी मशीन से सड़क को बंद करने के आरोप
पुलिस ने शिकायत पर दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कांडो-भटनोल के गांव बोहल में दबंगों की ओर से सड़क को जेसीबी मशीन से खोदाई कर बंद करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने 10 व्यक्तियों पर सड़क को बंद करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज हुआ है।
बोहल गांव निवासी हीरा सिंह, चत्तर सिंह, खजान सिंह, नेत्तर सिंह, रोशन लाल, मोहन सिंह, गोपाल सिंह, सज्जनों देवी, सीमा देवी, ललिता देवी, बबीता देवी, विद्या देवी, सत्या देवी, रक्षा देवी, कमल देवी आदि ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व बनी भटनोल संपर्क सड़क को पूर्व सांसद शिमला धनीराम शांडिल की ओर से दी गई राशि से बनाया गया था। इसके बाद 2014-15 में शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने इस मार्ग पर अतिरिक्त बजट देकर गांव बोहल तक इस मार्ग को पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क ही ग्रामीण अस्पतालों में इलाज तथा विभिन्न कार्यों के लिए शिलाई एवं बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। इन दिनों नकदी फसलें भी इसी सड़क से होकर ले जाई जा रही हैं, लेकिन सड़क बंद हो जाने से लोगों को समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क नहीं खुलती है तो किसानों को लाखों रुपयों की चपत लग सकती है।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

शिलाई की कांडो भटनोल के गांव बोहल में दबंगों द्वारा सड़क क्षतिग्रस्त करने पर परेशान लोग अपने सा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें