फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट टैक्स से सरकार की मानसिकता हुई उजागर : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉयलेट टैक्स से सरकार की मानसिकता हुई उजागर : जयराम
विज्ञापन

कहा प्रदेश में उद्योग पलायन करने को हुए मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सुक्खू सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल चर्चा का विषय बना हुआ है। हालत यह हो गई है कि अब टॉयलेट पर भी टैक्स लगाना पड़ रहा है। इसके बाद पुरे देश में जग हंसाई हुई है।

यह टिप्पणी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाहन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छता और खुले में शौच मुक्त के लिए भारी भरकम राशि खर्च कर रही है दूसरी तरफ कांग्रेस की सरकार और उसके मुख्यमंत्री हर टॉयलेट सीट से 25 रुपये हर महीने वसूली करना चाहते हैं। हालांकि दुनिया भर की जग हंसाई के बाद सरकार ने यह फैसला तो वापस ले लिया लेकिन इस फैसले के बहाने सरकार की मानसिकता उजागर हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता संभालते ही प्रदेश पर टैक्स लादने का सिलसिला शुरू कर दिया जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। टॉयलेट पर टैक्स के फैसले वाला हिमाचल पहला राज्य बना है। जयराम ठाकुर ने कहा कि केवल 2 साल में सरकार ने प्रदेश को 10 साल पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में खोले गए कार्यालयों को बंद कर दिया गया। जब इस बारे में पूछते हैं तो कहते हैं कि कार्यालय खोलना आसान है जबकि बंद करने के लिए हिम्मत चाहिए।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार की नीतियों से तंग आकर प्रदेश की ज्यादातर औद्योगिक इकाइयां प्रदेश से बाहर चली गई है और जो शेष हैं वह पलायन करने की सोच रहे हैं। लगातार बढ़ाए जा रहे बिजली के दामों से उद्योगपति परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें