फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सोलन-मीनस मार्ग को बनाया जाए स्टेट हाईवे

विज्ञापन
खस्ताहाल सोलन-मीनस सड़क, जिसे छह दशक पहले स्टेट हाईवे का दर्जा मिला था, जिसे बाद में एमडीआर बना
विज्ञापन
सोलन-मीनस मार्ग को बनाया जाए स्टेट हाईवे
विज्ञापन

समाजसेवी तुलसीराम चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पहले मुख्यमंत्री ने दिया था स्टेट हाईवे का दर्जा

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर की प्रमुख सड़क सोलन-मीनस सड़क को फिर स्टेट हाईवे का दर्जा देने की मांग उठी है। इसे लेकर क्षेत्र के एक समाजसेवी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

दरअसल, ये सड़क स्टेट हाईवे (राज्य राजमार्ग) नंबर छह था, जिसे सरकार ने पहले ओडीआर (अंडर डिस्ट्रिक्ट रोड) बना दिया। यही नहीं बाद में सरकार ने इसे मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) में शामिल कर दिया। वर्तमान में इस सड़क की हालत बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ समाजसेवी व नेता तुलसीराम चौहान ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर इस सड़क को पुन: स्टेट हाईवे बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सड़क हिमाचल निर्माता द्वारा बनवाई गई थी और इसे बदलना इतिहास से ही खिलवाड़ है।

सोलन-मीनस मार्ग का दर्जा जब घटाया गया, तब कहा गया था कि इस सड़क के लिए केंद्रीय बजट से पैसा मिलेगा जिससे सड़क की दशा में सुधार होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

हिमाचल निर्माता स्व. डाॅ यशवंत सिंह परमार ने इस सड़क को स्टेट हाईवे नंबर छह का दर्जा 1960 के दशक में दिया था। उन्होंने स्वयं गैंती चलाकर इस सड़क का निर्माण करवाया था। उनके कार्यकाल में ही यह सड़क बन चुकी थी लेकिन छह दशक बाद भी इस सड़क को बाद की सरकारें पक्का नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसके महत्व को समझते हुए इसे पुन: स्टेट हाईवे का दर्जा देकर हिमाचल निर्माता को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें