सिफारिश के अनुसार सभी लाभांशों को निर्धारण करके देने की मांग
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन ने बैठक में उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन जिला सिरमौर की मासिक बैठक पुलिस लाइन नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ठाकुर ने की।
बैठक में मौजूद सेवानिवृत्त कर्मियों ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार मिलने वाले सभी लाभांशों को निर्धारण करके देने की मांग की ताकि उनको आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मेडिकल बिल के बजट में वृद्धि करने की भी मांग की ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान सही समय पर हो सके और उनको इलाज करवाने में कठिनाई न हो।
सभा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि सेवानिवृत्त कर्मियों को भूतपूर्व सैनिकों की तर्ज पर उनके सेवाकाल को मद्देनजर रखते हुए सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को भी टोल टैक्स की छूट दी जाए।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने सरकार से उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके लागू करने की अपील की। बैठक में 27 सदस्य मौजूद रहे।