कांस्य पदक विजेता समेत राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित विद्यार्थी किए पुरस्कृत
छोगटाली में स्कूल प्रबंधन समिति ने आयोजित किया सादा सम्मान समारोह
स्कूल से पहली बार राष्ट्रीय स्पर्धा में मिला पदक, तीन विद्यार्थियों को हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली में राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति ने सम्मान समारोह आयोजित किया।
इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति ने राष्ट्रीय जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता कृष समेत जनवरी माह में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए चयनित अदिति, गुंजन, सिमरन और उनके प्रशिक्षक राम लाल सूर्या को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधन ने इनके अभिभावकों को भी फूल मालाएं पहनाकर सम्मान दिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने कृष, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित छात्राओं और उनके प्रशिक्षक रामलाल सूर्या की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की।
विद्यालय के प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर, राजू राम शर्मा, सुरेश ठाकुर, अलका भलेइक, एकता धीमान, ललिता कुमारी, दलीप शर्मा, मुख्य अध्यापिका मीरा वर्मा, राजेंद्र चौहान आदि शिक्षकों ने विद्यालय प्रबंधन समिति का आभार प्रकट किया।
कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि छोगटाली विद्यालय के 10 से 15 विद्यार्थी राज्य प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं लेकिन यह पहला अवसर है जब चार विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ और एक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर लाया है।
इस अवसर पर भीम सिंह ठाकुर, रजनीश ठाकुर, देशराज, रणवीर सिंह, सुनील कुमार और छात्राओं की माताएं भी उपस्थित रहीं। संवाद