फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विकास की सुस्त रफ्तार, 10 साल में भी सामुदायिक भवन बेकार

Thu, 14 Nov 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्बिया मोहल्ला में अधूरा भवन बना नशेड़ियों और लावारिस पशुओं की पनाहगाह
विज्ञापन

सचित्र
नगर परिषद नाहन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

धर्म सिंह तोमर

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन की विकास कार्यों में सुस्त रफ्तार किसी से छिपी नहीं है। ताजा मामला शहर के वार्ड नंबर 4 में सामने आया है। यहां पूर्बिया मोहल्ला में पिछले करीब 10 सालों से लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण चल रहा है। हैरानी की बात है कि दो कमरों के बराबर के इस भवन का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

शहरवासियों में यूनियन प्रसाद, कैलाश चंद थापा, प्रवीण कुमार आदि ने बताया कि पूर्बिया मोहल्ला में लोगों की सुविधा को लेकर करीब 10 साल पहले यहां सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। हैरानी की बात है कि इतने वर्ष बीत जाने के बावजूद भी दो कमरों के स्थान के बराबर सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि यहां लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग उठाई जा रही थी। जिसके बाद नगर परिषद द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू भी किया गया, लेकिन अब अधर में लटका यह भवन लोगो के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। लोगों की मांग है कि उक्त भवन का जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाया जाए ताकि लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े और भवन का भी सदुपयोग हो सके।

बाक्स-

नशेड़ियों व लावारिस कुत्तों ने बनाया ठिकाना

आसपास के लोगों के अनुसार अधर में लटका भवन लंबे समय से आवारा कुत्तों व नशेड़ियों की पनाहगाह बना हुआ है। जिसके चलते आसपास के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि भवन में न तो दरवाजे लगे हैं और न खिड़कियां खाली ढांचा है। जिसके खुले रहने के चलते यहां रात के समय नशेड़ी बैठते हैं। इतना ही नहीं आसपास से कुत्ते भी यहां जमा रहते हैं।

-बाक्स

छोटे से काम में बदले कई ठेकेदार

उधर, नगर परिषद के सूत्रों के अनुसार करीब 8 से 10 लाख रुपये के इस छोटे से काम में नगर परिषद द्वारा कई ठेकेदार बदल दिए गए। जिसके चलते इस भवन के निर्माण में इतना लंबा समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि यहां भूमि को एक ठेकेदार ने समतल किया। फिर दूसरे ने डंगे आदि का काम किया और फिर अन्य ठेकेदार द्वारा दूसरे काम किए गए। अब पिछले कुछ समय से काम बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि अंतिम ठेका करीब 5 लाख का दिया गया है। अब देखना होगा यह काम कब तक पूरा होता है।
विज्ञापन


-पूर्बिया मोहल्ला में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। विभिन्न कारणों के चलते भवन निर्माण में देरी हुई है। भवन निर्माण को लेकर टेंडर दिया गया है।

- संजय तोमर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें