फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसआईएस इंडिया लिमिटेड भरेगी सुरक्षा जवानों व सुपरवाइजरों के 100 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजरों के भरे जाएंगे 100 पद
विज्ञापन

एसआईएस इंडिया लिमिटेड कंपनी शाहतलाई करेगी भर्ती
जिला रोजगार कार्यालय नाहन, सराहां और राजगढ़ में होंगे साक्षात्कार शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मैसर्ज सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस सेवाएं भारत लिमिटेड (एसआईएस) शाहतलाई, जिला बिलासपुर सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजरों के 100 पदों पर भर्ती करेगी।
इन पदों को भरने के लिए सिरमौर जिले के जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 27 दिसंबर, उपरोजगार कार्यालय सराहां में 28 दिसंबर और उपरोजगार कार्यालय राजगढ़ में 29 दिसंबर को साक्षात्कार शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 37 साल के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

शारीरिक मापदंड में लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर, वजन 56 से 90 किलोग्राम के मध्य होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को रीजनल ट्रेनिंग सेंटर झभोला, बिलासपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हों) साथ लेकर आएं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक इइएमआईएस डॉट इनआइसी डॉट इन पोर्टल पर ऑनलाइन सेवा के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए पोर्टल पर टूटोरियल वीडियो डाला गया है। उन्होंने कहा, इच्छुक आवेदक निर्धारित समय व तिथियों को जिला रोजगार कार्यालय नाहन, उपरोजगार कार्यालय सराहां व राजगढ़ में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें