अमरगढ़ में 682 ग्राम चूरापोस्त समेत आरोपी गिरफ्तार
माजरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर अमल में लाई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अमरगढ़ में एक आरोपी से चूरापोस्त बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार माजरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसमें कहा गया कि राजकुमार(35) निवासी गांव अमरगढ़ तहसील पांवटा साहिब अपने रिहायशी मकान में चूरा पोस्त(भूक्की) बेचने का धंधा करता है। माजरा थाना के मुख्य आरक्षी बलजीत सिंह की टीम ने आरोपी राज कुमार के रिहायशी मकान की तलाशी ली। इस दौरान पॉलिथीन लिफाफा में रखी 682 ग्राम चूरापोस्त बरामद की गई।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। अमरगढ़ निवासी आरोपी राजकुमार(35) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। माजरा थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संवाद
...