फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पार्ट टाइम जॉब, इंटरनशिप के बारे में छात्रों की दी जानकारी

विज्ञापन
करियर कॉउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल पांवटा साहिब इकाई द्वारा आयोजित कार्यशाला: संवाद
विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज में करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने कार्यशाला की आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने अनन्या फाउंडेशन (पांवटा साहिब) और पीएनबी मेट लाइफ के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ पार्ट टाइम जॉब, प्लेसमेंट व इंटरनशिप बारे जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यशाला में छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों की संभावना के बारे में बताया गया। अनन्या फाउंडेशन की सुरेखा कंवर ने छात्रों से विभिन्न सामाजिक मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही गरीब छात्रों को दी जाने वाली शिक्षा संबंधी एवं अन्य प्रकार की मदद के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में उपस्थित बीकॉम, बीए, बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों को बीडी शर्मा द्वारा जीवन इन्श्योरेंन्स संबंधी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इसमें मिलने वाले रोजगार के सुअवसर व छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ पार्ट टाइम जॉब और इंटरनशिप के बाद मिलने वाली सुविधा की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पीएनबी मेटलाइफ के राज्य प्रमुख सिद्धार्थ सूद, राज्य समन्वयक बीडी शर्मा, अजय कौशिक रहेजा क्यू बीई जनरल इन्शुरन्स, महाप्रबंधक शूंगलू अजय कौशिक, वरिष्ठ प्रबंधक शूंगलू सुरेखा कंवर, महक शर्मा जूनियर एग्जेक्युटिव शुंगलू, मनोज पुंडीर, मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर करियर काउंसलिंगएंड प्लेसमेंट सेल की डिप्टी हेड डॉ. ऋ तू पंत, सचिव डॉ. डीएस तोमर, सदस्य डॉ. पंकज यादव तथा सदस्य सचिव व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर दीपा चौहान उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें