डिग्री कॉलेज ददाहू में स्वच्छता अभियान के दौरान जंगली घास उखाड़ते विद्यार्थी। संवाद
डिग्री कॉलेज ददाहू के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू के इको क्लब ने कॉलेज परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्लब के संयोजक प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के प्रांगण और खेल मैदान से कूड़ा, खरपतवार, जंगली घास व झाड़ियों को साफ कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पवन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को लेकर जागरूक करते हुए उन्हें अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आवाह्न किया। इस दौरान कॉलेज के करीब 200 विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस मौके पर प्रो. रमेश कुमार सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।