पांवटा साहिब के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला आयोजित होगा कार्यक्रम
हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के टापर्स होंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में शुक्रवारको अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में इस वर्ष टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 8:30 से 10 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। समारोह में जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में पांवटा साहिब की एएसपी/एसडीपीओ अदिति सिंह बतौर मुख्य अतिथि और शांति फ्लेटस एंड फाउंडेशन के एमडी डीएस ठाकुर विशेष अतिथि होंगे।
अमर उजाला व बाहरा यूनिवर्सिटी के सयुक्त रूप में छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम में बाहरा यूनिवर्सिटी की मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी ओर इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनीवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी,मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर, लेमरेन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी होशियारपुर, पारशू हर्बल प्राईवेट लिमिटेड सुरला नाहन, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला पांवटा साहिब व डीएवी सिनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन सह प्रायोजक होंगे।
19 जुलाई को होने वाले
संवाद