फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौरी नाटी-भंगड़े से किया धमाल, नितिन व इरम सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

Thu, 02 Jan 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
टोका नागला स्कूल के छोटे बच्चे सिरमौरी नाटी करते हुए: संवाद
विज्ञापन
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने मेधावियों को बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोका नागला का मनाया वार्षिकोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं/पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोका नागला का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने मेधावियों को पुरस्कार बांटे। नितिन और इरम जहां को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब मिला। इस दौरान स्वागत गीत, सिरमौरी नाटी, लघु नाटिका मंचन, भांगड़ा, गिद्दा से विद्यार्थियों ने खूब धूम माचाई।
प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्ष भर की शैक्षणिक, खेलकूद व सह-शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग को सिरमौरी लोईया, डांगरा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उनके विधायक कार्यकाल के दौरान टोका नागला स्कूल में दो-दो भवनों के निर्माण समेत स्कूल की बेहतरी के लिए सदैव अग्रणी रहते हुए सहयोग पर मुख्य अतिथि का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जंग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिक्षा क्षेत्र, खेलकूद को और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को तत्पर रहते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें और खेलकूद व शिक्षा में अग्रणी रह कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। शिक्षा, खेलकूद समेत विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अग्रणी रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। जिसमें नितिन, इरम, प्रिंस, असद, लक्ष्मी, श्वेता, जैनव, नेहा, अफ्शा, अमिर, जसप्रीत, नितिन, शाकिर, प्रिया, आरती, प्रीति, अयान, वरुण, सक्षम, कृष्ण. जतिन, हर्ष, प्रिया, सिमरन, स्नेहा, सौरभ, मनप्रीत कौर, विराज चौधरी, दिव्यांशी, खुशी, शैली, मोहम्मद आमिर, निशा, अक्षा, हर्षिका, समिक्षा, इशरब, अहमद, पूजा देवी, शिवानी, कार्तिक व सबा प्रवीन समेत मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्कूल में साफ सफाई व निजी स्वच्छता में अग्रणी रहने वाले छात्र इशांत कंवर तथा छात्रा अंकिता को मिस्टर व मिस खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जसविंद्र सिंह पाल, पंचायत प्रधान समिना बेगम, बीडीसी सदस्य सोनिया बेगम, लाल सिंह चौहान, पूर्व प्रधान सरवन सिंह, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, जीवन जोशी, शमशेर अली, लायक राम शास्त्री, शराफत अली, अर्चना, तारा कपूर, सुदेश चौहान व बीएस चौधरी समेत अभिभावक मौजूद रहे।

संवाद

टोका नागला स्कूल के छोटे बच्चे सिरमौरी नाटी करते हुए: संवाद

टोका नागला स्कूल के छोटे बच्चे सिरमौरी नाटी करते हुए: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें