फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडलों की संख्या बढ़ने से संगठन को मिलेगी मजबूती : प्रताप रावत

Thu, 02 Jan 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि भाजपा के मंडलों की संख्या बढ़ने से जहां पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी, वहीं अब काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में काम करने का मौका मिलेगा।
रावत ने बताया कि पहले प्रदेश में भाजपा मंडलों की संख्या 74 थी जो अब बढ़कर 171 हो गई है, इसके अतिरिक्त मोर्चे एवं प्रकोष्ठ प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर पर अलग से बनेंगे। रावत ने भाजपा मंडलों की संख्या बढ़ाने के लिए जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का आभार प्रकट किया है, वहीं पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जो कार्यकर्ता पार्टी में रहकर अच्छा कार्य करेगा, उस कार्यकर्ता को पार्टी किसी भी पद पर बैठा सकती है। जिसका उदाहरण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं। हिमाचल जैसे छोटे राज्य से आज जगत प्रकाश नड्डा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, इसलिए जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी और संगठन में काम करने का मौका मिलता है उनको सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी से पार्टी का काम करना चाहिए, क्योंकि पार्टी हमारी मां है और हम सब पार्टी की संतान हैं। उन्होंने कहा कि मां के प्रति सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में आदर का भाव होना चाहिए।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें