पांवटा साहिब में छह वार्ड हुए महिलाओं के लिए आरक्षित
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद के चुनाव के लिए छह वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने के लिए लॉट (ड्रा) प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें से एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में नगर परिषद के छह वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने के लिए ड्रा प्रक्रिया की गई। ड्रा प्रक्रिया के तहत वार्ड नंबर एक भाटांवाली अनारक्षित, वार्ड नंबर दो भूपपुर केदारपुर महिला, वार्ड नंबर तीन बद्रीपुर महिला, वार्ड नंबर चार तारूवाला महिला , वार्ड नंबर पांच शमशेरपुर अनारक्षित, वार्ड नंबर छह बाइपास महिला, वार्ड नंबर सात अस्पताल अनारक्षित, वार्ड नंबर आठ बस स्टैंड अनारक्षित, वार्ड नंबर नाै काहर बस्ती अनारक्षित, वार्ड नंबर 10 देवीनगर एक अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 11 देवीनगर दो अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 12 शुभखेड़ा महिला व वार्ड नंबर 13 हिरपुर अनारक्षित रखा गया है। एसडीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों की अनुपालना में नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के कुल 13 वार्डों में से वार्ड संख्या 10 देवीनगर-1 व 11 देवीनगर-2 (दो वार्ड) अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
राजगढ़ में तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
नगर पंचायत राजगढ़ में वार्डों के लिए महिला आरक्षण ड्रॉ के माध्यम एसडीएम कार्यालय में शनिवार को पारदर्शी प्रक्रिया से निकाला गया। महिला आरक्षण के लिए वार्डों का निर्धारण आज ड्रा प्रणाली के माध्यम से किया गया। उप मंडलाधिकारी राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई उपायुक्त सिरमौर के निर्देशों के अनुरूप की गई । उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जल शक्ति विभाग मंडल राजगढ़ के अधिशासी अभियंता, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा तहसीलदार राजगढ़ को मौके पर उपस्थित रहे और यह पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न की गई । इसके तहत अब नगर पंचायत राजगढ़ में आरक्षण रोस्टर कुछ इस प्रकार रहेगा। वार्ड नंबर एक अनारक्षित ,वार्ड नंबर दो अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, वार्ड नंबर तीन अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर चार महिला व वार्ड नंबर पांच महिला के लिए, वार्ड नंबर छह अनारक्षित तथा वार्ड नंबर सात भी अनारक्षित रहेगा। पहले भी यह प्रक्रिया गत वर्ष हुई थी, जोकि रद्द हो गई थी।