फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: 26 करोड़ रुपये से तैयार होगी गिरि उठाऊ पेयजल योजना

Mon, 12 Sep 2022 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विधायक रीना कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 26 करोड़ की लागत से गिरि उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। जलशक्ति विभाग ने योजना की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द ही इसके टेंडर आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस योजना के बनने से पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की आठ पंचायतों की करीब 21,000 की आबादी को पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


गिरि उठाऊ पेयजल योजना को राष्ट्रीय विकास बैंक के सहयोग से बनाया जा रहा है। योजना के बनने से ग्राम पंचायत सादनाघाट, नैनाटिक्कर, डिलमन, नारग, शाड़िया, महलोग लाल टिक्कर, चमेंजी और वासनी पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना में आधुनिक मशीनरी स्थापित की जाएगी। योजना में पाइपलाइन, टैंक निर्माण, पंप हाउस निर्माण, स्टोर टैंक, फिल्टर बैड और पंप स्थापित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि ऊंचाई वाली सादनाघाट, नैनाटिक्कर पंचायत में गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत विकराल हो जाती है। प्राकृतिक स्रोत सूखने के चलते यहां लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है। लोगों को अपने खर्चों पर पानी की आपूर्ति करवानी पड़ रही है। इस योजना के बन जाने से लोगों को पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


जल्द होंगे टेंडर : संजय मोकटा
जलशक्ति विभाग उपमंडल सराहां के सहायक अभियंता संजय मोकटा ने बताया कि 26 करोड़ की लागत से गिरि उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही टेंडर आवंटित कर कार्य शुरू करवाया जा रहा है।

निर्माण कार्य में बरतें पारदर्शिता : आशीष शर्मा
नारग पंचायत समिति सदस्य आशीष शर्मा ने कहा कि इस योजना के बनने से खासकर गर्मियों के मौसम में लोगों की पेयजल किल्लत की समस्या दूर होगी। उन्होंने योजना के निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतने और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करवाने का आग्रह विभाग से किया है।

लोगों को होगी भरपूर पेयजल आपूर्ति : कविता शर्मा
नैनाटिक्कर पंचायत समिति की पूर्व सदस्य कविता शर्मा ने बताया कि नैनाटिक्कर, सादनाघाट और साथ लगती पंचायतों में गर्मियों के मौसम में पेयजल समस्या विकराल हो जाती है। लोगों को टैंकर से अपने खर्चों पर पेयजल आपूर्ति करवानी पड़ती है। इस योजना के बनने से इस समस्या के दूर होने की उम्मीद है।

आठ पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ : रीना कश्यप
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र लोगों की सुविधा के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। गिरि उठाऊ पेयजल योजना के बनने से आठ पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा। लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो रही है।

विधायक रीना कश्यप।

 

गिरि उठाऊ पेयजल योजना स्थल का निरीक्षण करते जलशक्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य। 

 

सहायक अभियंता संजय मोकटा।-

 

आशीष शर्मा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें