फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के 229 स्कूलों में जुगाड़ से चलाई गईं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
कन्या उच्च पाठशाला ददाहू में बच्चों को पढातीं महिला शिक्षक। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर) विधानसभा चुनाव के अंतर्गत 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए अधिकतर शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी पर भेजा गया है। इससे शुक्रवार को स्कूलों में व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड ददाहू व संगड़ाह के 229 स्कूलों से अधिकतर पुरुष शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव करवाने में लगाई गई है। जहां शुक्रवार को शिक्षा व्यवस्था जुगाड़ के सहारे चलाई गई। हालांकि, कुछेक वरिष्ठ माध्यमिक व उच्च पाठशाला से अध्यापकों को प्राथमिक स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है ताकि शुक्रवार को कोई भी स्कूल अध्यापकों से खाली न रहे।
विज्ञापन

शिक्षा खंड संगड़ाह के 126 और ददाहू में 103 स्कूलों में शुक्रवार को व्यवस्थाएं जुगाड़ के सहारे चलाई गईं, जहां मात्र एक-एक शिक्षक को ही स्कूलों में भेजा गया। वहीं, स्कूलों में भी अधिकतर महिला स्टाफ ही मौजूद रहा। जबकि पुरुष शिक्षकों को मतदान के दिन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। यह व्यवस्था मात्र शुक्रवार के लिए ही की गई है। सोमवार को सभी शिक्षक अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ददाहू तपेंद्र ठाकुर व संगड़ाह के जोगिंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि 11 नवंबर तक अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर भेज कर स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रखा गया है।
विज्ञापन

कोई भी स्कूल शिक्षक के बिना से खाली नहीं है। सभी स्कूलों में लगभग एक-एक शिक्षक तैनात है। यह व्यवस्था मात्र 11 नवंबर तक के लिए ही की गई है। जबकि, 14 नवंबर को सभी शिक्षक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें