फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव सात से नौ अक्तूबर तक मनाया जाएगा

विज्ञापन
पांवटा साहिब में यमुना शरद महोत्सव की तैया रियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त ? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद मैदान में सात से नौ अक्तूबर तक राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

पांवटा में मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे जबकि समापन अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया जाएगा। मेले में विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी आदि स्पर्धाएं शामिल रहेंगी।
बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गण्यमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उपायुक्त ने बैठक में सभी से मेले के आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने राज्यस्तरीय महोत्सव से पहले क्षेत्र में सबकी सहभागिता से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, डीएफओ कुणाल अंग्रीश, डीएसपी बीर बहादुर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें