फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 12.500 किलोग्राम चूरा पोस्त समेत उत्तराखंड का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
sirmaur news one person from utrakhand arrested with 12.500 kg chura post in batamandi ponta sahib
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर के बातामंडी क्षेत्र में पुलिस ने चूरापोस्त की बड़ी खेप के साथ उत्तराखंड के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 12.500 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की है। पांवटा साहिब पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को बातामंडी के पास एक व्यक्ति काले रंग का बड़ा बैग छिपाकर बैठा था। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम राकेश बिष्ट (21)पुत्र दौलत सिंह निवासी बाह बाजार, जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड बताया। तलाशी के दौरान बैग से 12.500 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की।
मामले की पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें