फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता कंवर, प्रतिभा वर्मा सहित सात शिक्षक नवाजे

विज्ञापन
माता पद्मावती कॉलेज में रोटरी संगिनी द्वारा पुरस्कृत शिक्षक मुख्य अतिथि के साथ। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। रोटरी क्लब संगिनी ने शिक्षक दिवस पर माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. अमर सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले सात शिक्षकों को एएसपी बबीता राणा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इसमें नाहन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा राठौर, कन्या स्कूल की प्रधानाचार्या मीरा बंसल, सुरला स्कूल की प्रधानाचार्या अमृता कंवर, सैनवाला स्कूल की प्रधानाचार्या बिनती मनुजा, कॅरिअर अकादमी स्कूल के प्रधानाचार्य विजय चौहान, नर्सिंग स्कूल पद्मावती की प्रधानाचार्या रिजी, गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रतिभा वर्मा शामिल रहीं। इस अवसर पर क्लब की प्रधान अंजू अग्रवाल, रमा और दीपा बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें