पांवटा में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करतीं रश्मिधर सूद। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। इस बार मिशन रिपीट-2022 में प्रदेश महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। हर बूथ पर संगठन को मजबूत किया गया है। हमारी महिलाएं पहले से अधिक संबल हो चुकी है। सरकार का मिशन रिपीट का सपना साकार होकर ही रहेगा। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मिधर सूद ने सोमवार को पांवटा में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन के दौरान कही।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा शिवानी वर्मा और पांवटा भाजपा मंडल के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पांवटा मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्षा कृष्णा धीमान ने की।
इस दौरान रश्मिधर सूद ने कहा कि हर बूथ पर महिला मोर्चा को मजबूत किया गया है। पूरा विश्वास है कि मिशन रिपीट का लक्ष्य पूरा होगा। हर जिला में जाकर बैठकों से केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों व विकास की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की टोलियां मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर व शगुन योजना पर लोगों को जागरूक कर रही है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा ने कहा कि सिरमौर में सभी पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। महिला मोर्चा हर विस क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकारी की योजनाओं व विकास की जानकारी आम जनता तक पहुंचा रहा है।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्षा अंजना शर्मा, पांवटा नप अध्यक्षा निर्मल कौर, सुरेखा चौधरी, निंद्रो देवी, पूनम गुप्ता, सीमा चौधरी, दीपा शर्मा व शिक्षा देवी समेत महिला मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।
पांवटा में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में मौजूद महिलाएं। संवाद- फोटो : NAHAN