फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर रोक और निष्पक्ष चुनाव करवाना रहेगी प्राथमिकता

विज्ञापन
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष रूप से करवाना और अवैध खनन पर रोक लगना पहली प्राथमिकता रहेगी। जिले में कानून व्यवस्था के साथ-साथ नशा माफिया के खिलाफ भी मुहिम छेड़ी जाएगी। यह बात पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कही। 24 सितंबर को पुलिस अधीक्षक सिरमौर का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी रमन कुमार मीणा मीडिया से रूबरू हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर तीन राज्यों की सीमाओं से सटा हुआ है। इसके चलते यहां विधानसभा चुनाव के दौरान सीमा के भीतर प्रवेश करने वाले पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की असांविधानिक गतिविधियां न हो सके। इसके अलावा जिले में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों का चालान काटने की बजाय उन्हें जब्त किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों व नशा माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। लोगों को नशे, यातायात नियमों का पालन करने सहित अन्य मामलों में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें