फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चौपाल, रामपुर, शिलाई व हटाल अंचल ने जीते कबड्डी के मुकाबले

विज्ञापन
सिरमौर के चौगान मैदान में अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। संभाग दक्षिण हिमाचल की संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह के पहले दिन कबड्डी के मुकाबलों में चौपाल अंचल की टीम ने रोहडू, रामपुर ने किन्नौर, शिलाई ने आनी, उत्तराखंड के हटाल अंचल की टीम ने रेणुकाजी अंचल की टीम को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से आयोजित इस खेल समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को एथलेटिक्स के अलावा कबड्डी के मुकाबले आयोजित होंगे। इससे पूर्व दक्षिण हिमाचल के संभाग स्तरीय खेल समारोह का शुभारंभ नाहन के एसडीएम रजनेश कुमार ने करते हुए खेल समारोह में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिलता है। इसके लिए आयोजन बधाई के पात्र है।
अभ्युदय यूथ क्लब प्रभारी दीप राम ने बताया कि दो दिवसीय खेल समारोह में प्रदेश के 6 जिलों के 10 अंचलों के अलावा उत्तराखंड के हटाल अंचल के साथ कुल 11 अंचलों के लगभग 370 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि एकल अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत ग्रामीण स्तर पर एकल स्कूलों में शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन्हीं स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर बच्चों में छिपी प्रतिभा को तराशना और उन्हें उचित मंच प्रदान करना है।

सिरमौर के चौगान मैदान में अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मार्?- फोटो : NAHAN

सिरमौर के चौगान मैदान में अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शु?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें