फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर की हैंडबॉल टीम का चयन 9 फरवरी को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के जुखाला में 13 व 14 फरवरी को 32वीं राज्य स्तरीय वरिष्ठ हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए सिरमौर जिले की टीम का चयन होना है।

हैंडबॉल संघ सिरमौर के अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा और सचिव हुकम चंद शर्मा ने बताया कि सिरमौर टीम के चयन को लेकर ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। यह ट्रायल विक्रमबाग के हैंडबाल मैदान में 9 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होंंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के बाद 16 सदस्य टीम का चयन किया जाएगा जो 12 फरवरी को नाहन से बिलासपुर के लिए रवाना होगी। सचिव हुकम चंद शर्मा ने ट्रायल के लिए आने वाले खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वह अपने साथ आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार की फोटो अवश्य लाएं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें