जनरेटर लगने पर अब बिजली कट लगने पर बीबी जीत कौर स्कूल के स्कूली बच्चों को दिखते नहीं आयेगी/ स
-कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब ने विद्यार्थियों-स्टाफ की सुविधा को साइलेंट जनरेटर उपलब्ध करवाया
-अब बिजली कट लगने पर स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को नहीं होगी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गर्मियों के दिनों में पांवटा साहिब में बिजली के कट लगते हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें रहती हैं। बीबी जीत कौर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांवटा साहिब में 62 केवीए साइलेंट जनरेटर की व्यवस्था कर दी गई है। कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब की ओर से स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 62 केवीए का साइलेंट जनरेटर उपलब्ध करवाया गया।
स्कूल के प्रबंधन वर्ग ने कहा कि इस जनरेटर के लगने से गर्मियों के दौरान बिजली कटौती की स्थिति में बच्चों और स्टाफ को होने वाली परेशानियों से अब राहत मिलेगी। कलगीधर ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर स्कूल में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्टाफ के कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए ट्रस्ट सदैव प्रतिबद्ध और सक्रिय है।
संवाद