फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में 1 मार्च को होगा किसान सभा सिरमौर का 11वां जिला अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में रविवार को होगा किसान सभा सिरमौर का 11वां जिला अधिवेशन
विज्ञापन

-स्मार्ट मीटर और ट्रेड डील जैसे ज्वलंत मुद्दों पर मंथन, बनेगी आरपार की रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। किसान सभा सिरमौर का 11वां जिला अधिवेशन 1 मार्च, रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में जिलेभर के किसान जुटेंगे और खेती-किसानी से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर चर्चा कर भविष्य के आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।

प्रदेश किसान सभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसान कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसके लिए एकजुटता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिवेशन में मुख्य रूप से किसानों से जुड़े विषयों पर रणनीति तैयार की जाएगी। इनमें किसानों के हितों को प्रभावित करने वाली व्यापारिक नीतियों पर विस्तृत से चर्चा होगी। बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले का विरोध और इसके आर्थिक बोझ पर मंथन भी किया जाएगा। इसके अलावा बंदरों और जंगली जानवरों से फसलों का नुकसान और लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर भी ठोस वार्ता होगी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें