-कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हुई बैठक, समितियों का गठन किया
-बैठक में खेल, सांस्कृतिक व कुश्ती प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला समिति बेचड़ का बाग की आम बैठक प्रधान अर्जुन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही आयोजन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया।
प्रधान अर्जुन ठाकुर ने कहाकि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला 2, 3 और 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिला मंडलों की प्रतियोगिताएं, खेलकूद, ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता और हिमाचल प्रदेश स्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। समिति ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिताओं से संबंधित अंतिम निर्णय मेला समिति का मान्य होगा।
ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस दौरान मेला समिति की कोर समिति का भी गठन किया गया। अर्जुन ठाकुर को अध्यक्ष, काकू राम को सचिव बनाया गया। हिम्मत अत्री, वीरेंद्र अत्री और अंकित तोमर को वॉलीबाल प्रतियोगिता का समन्वयक बनाया गया। श्याम शर्मा और केएन शर्मा को कबड्डी, दुर्गा सिंह ठाकुर और गणेश पवार को कुश्ती समिति का दायित्व दिया गया।
सतपाल मान और अर्जुन अत्री को सांस्कृतिक कार्यक्रम, हिम्मत अत्री और हरिंद्र शर्मा को प्रबंधन समिति, जबकि रणदीप पंवार, संत राम जैतगी और सिरमौर सिंह को मंदिर समिति, संदीप पवार को मेला प्लॉट समिति का समन्वयक बनाया गया। बैठक में शमशेर पंवार, ओपी पुंडीर, शिवराज सिंह पवार, सुरेंद्र मोहन, दीपक शर्मा, देवराज ठाकुर, संदीप ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, भानुप्रताप आदि मौजूद रहे।