फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बॉलीवुड फिल्म द लास्ट ईयर की विकासनगर-पांवटा में शूटिंग जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋचा शर्मा और उदित नारायण के गाने रिकॉर्ड, टीम ने लोकेशन फाइनल कीं
विज्ञापन

निर्माता दुर्गा सिंह और निर्देशक संजय जयसवाल की टीम ने तैयारियां पूरी कीं
मुंबई से आई कलाकार और तकनीकी टीम, शूटिंग तिथि जल्द घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से सटे विकासनगर और पांवटा साहिब में जल्द ही बॉलीवुड फिल्म द लास्ट ईयर की शूटिंग शुरू होगी। यूनिट ने प्रस्तावित स्थलों का चयन कर लिया है। मुंबई से आने वाले कलाकारों, तकनीकी टीम ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिल्म के लिए मशहूर प्लेबैक सिंगर ऋचा शर्मा और उदित नारायण के गाने रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

द लास्ट ईयर की टीम विकासनगर में कई जगह शूटिंग करेगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग इन दिनों मुंबई के स्टूडियो में चल रही है। फिल्म के संगीतकार मोती सुल्तानपुरी और संगीत हैं जबकि इसके निर्माता दुर्गा सिंह हैं। दुर्गा सिंह मूल रूप से सिरमौर के श्री भगाणी साहिब क्षेत्र से हैं। सह-निर्माता सैम पटेल मूल रूप से गुजरात निवासी हैं। निर्देशक और एडिटर की जिम्मेदारी संजय जयसवाल संभाल रहे हैं। गायक-गायिका के रूप में ऋचा शर्मा और उदित नारायण ने गानों की रिकॉर्डिंग पूरी कर ली है। शूटिंग तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। स्थानीय लोगों में भी बॉलीवुड शूटिंग को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें