फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों ने बेकार लकड़ी बनाया उपयोगी सामान

विज्ञापन
राजगढ़ कॉलेज में आयोजित कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
राजगढ़ कॉलेज में आर्टिस्टिक वुडवर्क कार्यशाला का आयोजन, 23 छात्रों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। महाविद्यालय राजगढ़ में विद्यार्थियों की कार्य दक्षता, रचनात्मकता और कौशल-विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सप्ताह की आर्टिस्टिक वुडवर्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और कॅरिअर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने न केवल लकड़ी पर कलात्मक कार्य करना सीखा, बल्कि अपनी रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान क्षमता तथा टीमवर्क जैसी महत्वपूर्ण कौशलों का भी विकास किया। कार्यशाला की विशेषता यह रही कि इसमें बेकार पड़ी लकड़ी का उपयोग कर उपयोगी सामान बनाया गया। इसके अतिरिक्त थिएटर में उपयोग होने वाले प्रॉप्स जैसे - दीवारें, दरवाजे, खिड़कियां, म्यूजिकल उपकरण और अन्य उपयोगी सेट भी विद्यार्थियों ने तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य राजेंद्र वर्मा ने कहा कि कार्यशाला से न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा, बल्कि सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कला को समझने और संरक्षित करने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें