फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बदहाल शिवधाम-बंकुवाला मार्ग के जख्मों पर रोटरी संगिनी ने लगाया मरहम

विज्ञापन
नाहन के शिवधाम-बंकुवाला जाने वाले मार्ग को लेकर एक दिसम्बर को प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

खबर का असर-(कृपया उचित स्थान दें)


अपने अधीन आने वाली सड़क के प्रति नगर परिषद नाहन बनी थी उदासीन

शव यात्रा के दौरान लोगों को हो रही परेशानी को लेकर प्रकाशित की थी खबर

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के अधीन आने वाले शिवधाम-बंकुवाला जाने वाले मार्ग के जख्मों पर रोटरी नाहन संगिनी क्लब ने मरहम लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अब लोग बेखौफ होकर शव यात्रा ले जा सकेंगे।

बता दें कि शहर के शिवधाम-बंकुवाला जाने वाले मार्ग के प्रति नगर परिषद की उदासीनता को लेकर अखबार में एक दिसंबर के अंक में ‘शिवधाम-बंकुवाला जाने वाले मार्ग के प्रति उदासीन बनी नगर परिषद..’, खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


इस खबर के जरिये पाठकों और प्रशासन को बताया था कि कैसे यह मार्ग बद-से-बदतर दशा में पहुंच चुका है। पहले उतराई और वापसी में खड़ी चढ़ाई वाले इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। लोग यहां पर डर-डर कर शव यात्रा निकाल रहे हैं। यही नहीं इस मार्ग पर लोगों, विशेषकर बुजुर्गों के बैठने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसे लेकर स्थानीय लोगों के रोष को भी अमर उजाला ने इस खबर मेें जगह दी थी।

ये भी बताया था कि कैसे भाजपा समर्थित नगर परिषद की इस उदासीनता से भाजपा पार्टी के खास लोगों में भी आक्रोश पनपा हुआ है। अखबार के जरिये लोगों ने जगह-जगह से टूटे इस मार्ग की तत्काल मरम्मत करने और वापसी में खड़ी चढ़ाई वाले इस मार्ग पर शव यात्रा में आए लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाने की मांग की थी।

इस खबर के प्रकाशित होने के पांच दिन बाद रोटरी संगिनी नाहन की अध्यक्ष एवं आरटीओ नाहन सोना चंदेल ने इस मार्ग की बदतर दशा सुधारने और लोगों को सुविधा देने का बीड़ा उठाया। उन्होंने पहले चरण में वापसी में इस खड़ी चढ़ाई वाले मार्ग पर लोगों के बैठने के लिए आधा दर्जन बेंच लगाए। इसकी खबर भी 8 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। अब, अपने वादे को निभाते हुए रोटरी संगिनी नाहन ने दूसरे चरण में मार्ग की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया है। ऐसा होने से लोगों को राहत मिल पाएगी।

क्लब की प्रधान और आरटीओ सोना चौहान ने कहा कि मार्ग पर बेंच लगाने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मरम्मत कार्य के दौरान यहां वाहन न चलाएं। ऐसा होने से मार्ग फिर से टूट रहा है। इसपर उनको फिर से मरम्मत कार्य करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-संवाद

नाहन के शिवधाम-बंकुवाला जाने वाले मार्ग को लेकर एक दिसम्बर को प्रकाशित खबर।

नाहन के शिवधाम-बंकुवाला जाने वाले मार्ग को लेकर एक दिसम्बर को प्रकाशित खबर।

नाहन के शिवधाम-बंकुवाला जाने वाले मार्ग को लेकर एक दिसम्बर को प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें