संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। नाहन के चौगान मैदान में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मुकाबला इगल एफसी गोबिंदगढ़ वर्सिज झंडा जी कालाअंब के बीच खेला गया।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। पेनल्टी शूट में झंडा जी कालाअंब ने इगल एफसी गोबिंदगढ़ को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व देर रात को पीयूएफसी पांवटा और जगाधरी के बीच हुए मैच में जगाधरी ने पांवटा को 4-2 से शिकस्त दी।
आयोजक गुलशन ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 के करीब टीमें भाग ले रहीं हैं। इसका समापन 14 दिसंबर को सांसद सुरेश कश्यप करेंगे।
-संवाद