फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी का तबादला, अहम पद फिर खाली

Tue, 20 Oct 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से कर्मचारियों की कमी से जूझ रही नगर परिषद में कामकाज प्रभावित होने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार का तबादला कांगड़ा हो गया है। उनके तबादले के बाद परिषद में यह अहम पद फिर रिक्त हो गया है। संजय कुमार कुछ दिन पहले बीमारी के चलते छुट्टी पर भी थे।
नगर परिषद नाहन पहले ही अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। ऐसे में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी का पद खाली होने से कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। परिषद में पहले से ही कई पद रिक्त हैं, जिससे विभिन्न कार्यों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

फिलहाल इस पद पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति के आदेश जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में एसडीएम नाहन को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष उमपा धीमान ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार का तबादला हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस पद पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें