प्रदेश से 20 खिलाड़ियों का हुआ चयन, प्रतिक्षा सूची में 10 नाम शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने के लिए जिला सिरमौर के शिलाई में स्पोर्ट्स हॉस्टल शुरू हो गया है। सत्र 2026-27 के लिए कबड्डी ट्रायल के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रथम 20 छात्राओं का चयन किया गया है, जिनमें रोनहाट स्कूल की छात्रा आरुषि ठाकुर भी शामिल है।
रोनहाट विद्यालय के डीपीई गोपाल राणा ने बताया कि गर्ल्स कबड्डी हॉस्टल शिलाई में आरुषि ठाकुर का चयन होने से खुशी का माहौल है। राज्य से 20 छात्राओ का चयन हुआ है। इनमें जिला सिरमौर से आठ, जिला शिमला से 11 और बिलासपुर से एक छात्रा शामिल है।
प्रतीक्षा सूची में 10 छात्राओं को रखा गया है, जिसमें शिमला जिले से सात, सिरमौर से दो और बिलासपुर से एक छात्रा शामिल है। चयन कमेटी का हिस्सा रहे द्राबिल विद्यालय के डीपीई रण सिंह ने बताया कि चयनित छात्राओं को यहां प्रशिक्षण दिया जाएगा।