फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्छाद क्षेत्र के सराहां में शनिवार को एसडीएम कार्यालय शुरू

Sat, 03 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)।पच्छाद क्षेत्र के सराहां में शनिवार को एसडीएम कार्यालय शुरू हो गया। एसडीएम कार्यालय में पहले ही दिन सात वाहन चालकों के लाइसेंस बनाए गए। वहीं गाडिय़ों की पासिंग की जानकारी लोगों तक न पहुंचने के चलते पासिंग के लिए कोई भी व्यक्ति गाड़ी लेकर नहीं पहुंचा।

उल्लेखनीय है कि ‘अमर उजाला’ ने 26 नवंबर को ही इस बारे समाचार प्रकाशित कर दिया था। सराहां में होगी वाहनों की पासिंग, बनेंगे लाइसेंस शीर्षक से छपी खबर के बाद लोगों में खुशी लहर दौड़ गई। शनिवार को एसडीएम कार्यालय में लाइसेंस व वाहनों की पासिंग संबंधी कामकाज शुरू होने से लोगों की काफी दिक्कतें खत्म हो गई हैं। सालों से चली आ रही इस मांग के पूरा होने से लोग गदगद हैं।
विज्ञापन



 एमबीआई सोलन सुनील शर्मा व कार्यवाहक एसडीएम कपिल तोमर के नेतृत्व में शनिवार को सराहां के साथ लगते पेट्रोल पंप के समीप लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। कई वाहन चालकों ने लाइसेंस को लेकर ट्रायल दिया। इस दौरान सात वाहन चालकों के लाइसेंस बनाए गए। कांग्रेस मंडल महासचिव श्यामलाल, रमन पुंडीर, सुधीर ठाकुर, जगमोहन सिंह, राजेश ठाकुर, मोहनी ठाकुर व राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सराहां में एसडीएम कोर्ट के कामकाज शुरू होने से लोगों की मांग पूरी हुई है। पिछले काफी समय से वाहन चालकों को लाइसेंस व वाहन पासिंग के लिए नाहन या राजगढ़ जाना पड़ता था। इससे लोगों का पैसे के साथ वक्त भी जाया होता था।
विज्ञापन

 उधर, कार्यवाहक एसडीएम कपिल तोमर ने बताया कि एक दिसंबर को ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर के माध्यम से पत्र आया था कि 3 दिसंबर को सराहां में गाड़ियों की पासिंग व लाइसेंस बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सराहां में एक माह में10 दिनों के लिए एसडीएम कार्यालय चलाने की घोषणा की थी। हालांकि इसकी अधिसूचना आना बाकी है लेकिन जल्द ही इसकी भी अधिसूचना जारी हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें