फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावेरी ज्वेलर्स के शोरूम में आयकर विभाग की छापेमारी

Thu, 01 Dec 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद देशभर में हरकत में आए आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। पांवटा साहिब स्थित कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में वीरवार को आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। इससे पांवटा बाजार के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने सुबह 10 बजे कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में छापा मारा।
विज्ञापन


आयकर टीम के अधिकारी दो गाड़ियों में उत्तराखंड एवं हिमाचल पुलिस के साथ पहुंचे। इसमें अजय सोलकर, मूल्यांकन अधिकारी और आयकर कमिश्नर शामिल रहे। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने कावेरी ज्वेलर के पांवटा साहिब स्थित शो रूम सहित विकासनगर व देहरादून स्थित शो रूमों पर भी एक ही समय छापा मारा। विभागीय टीम शो रूम में रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई है।

नोटबंदी के बाद सिरमौर में किसी व्यवसायी पर यह पहली रेड है। इस रेड के बाद पांवटा के अन्य बड़े व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि कावेरी ज्वेलर्स में आयकर विभाग ने दूसरी बार छापेमारी की है। इससे पूर्व भी आयकर विभाग की टीम कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में दबिश दे चुकी है। वीरवार शाम तक आयकर विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई थी। शो रूम के दरवाजे बंद थे। दस्तावेजों में क्या कुछ निकल कर आ रहा है इसकी कोई सूचना किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें