फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसडीएम ने किया यमुना विहार कॉलोनी की बदहाल सड़क का निरीक्षण

विज्ञापन
टाटानगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-5 यमुना विहार कॉलोनी के समीप बदहाल सड़क की शिकायत पर निरीक्षण कर
विज्ञापन
-यमुना विहार कॉलोनी के लोगों ने एसडीएम पांवटा साहिब को समस्या के बारे में सौंपा था ज्ञापन
विज्ञापन

-एसडीएम ने संबंधित विभाग को शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के दिए सख्त निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम पांवटा साहिब ने मंगलवार को नगर परिषद के वार्ड नं. 5 यमुना विहार कॉलोनी में सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने खराब सड़क को लेकर एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की खराब हालत पर कड़ी नाराजगी जताई।
एसडीएम जीएस चीमा ने संबंधित विभाग को शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एसडीएम ने संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा लोगों को स्वच्छता एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप चौहान व साहिल समेत स्थानीय लोगों ने बताया कि एसडीएम ने मौके पर संभावित अतिक्रमण की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया। मौके पर भूमि की पैमाइश करवाने के निर्देश दिए हैं। अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें