फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन और पांवटा के स्कूलों में आज से सुबह साढ़े 7 बजे बजेगी घंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन और पांवटा के स्कूलों में आज से सुबह साढ़े 7 बजे बजेगी घंटी
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के अलर्ट को देखकर जिला प्रशासन ने बदली समय सारिणी
भीषण गर्मी के अलर्ट के बाद दोपहर एक बजे तक ही खुलेंगे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई जिलों में आने वाले पांच दिनों तक भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग शिमला ने ग्रीष्मकालीन क्षेत्र के स्कूलों के समय सारिणी में बदलाव करते हुए समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक करने का फरमान जारी किया था। इस अधिसूचना के अनुसार ग्राीष्मकालीन स्कूलों के प्रभारियों से आवश्यक होने पर स्कूल के समय में बदलाव करने की बात कही थी। शिक्षा विभाग के निदेशक ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी मौसम को देखते हुए उचित निर्णय लेने की बात कही थी।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी अलर्ट और शिक्षा विभाग के फरमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सिरमौर जिले के मैदानी इलाकों के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया है। प्रशासन ने जिला मुख्यालय नाहन और पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले स्कूलों को सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा ने बताया कि जारी लू के अलर्ट को देखते हुए नाहन और पांवटा साहिब के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इन दोनों क्षेत्रों के स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर एक बजे खुलेंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक अजीत चौहान ने बताया कि शेष जगहों पर स्कूल प्रभारी मौसम और दूसरी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर स्कूल की समय सारिणी में बदलाव का निर्णय ले सकते हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें