फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लू और प्रचंड गर्मी के चलते नाहन के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल तीन दिन रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

लू और प्रचंड गर्मी के चलते नाहन के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल तीन दिन रहेंगे बंद
एसडीएम नाहन ने 29 से 31 मई तक स्कूल बंद होने की अधिसूचना की जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। हीट वेव और प्रचंड गर्मी के कारण स्कूली विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्या के चलते एसडीएम नाहन सलीम आजम ने 29 से 31 मई तक नाहन उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
एसडीएम सलीम आजम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रचंड गर्मी के कारण विद्यार्थियों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसी प्रकार अस्पतालों में हीट स्ट्रोक (लू), कार्डियोवेस्कुलर और रेसपिरेटरी संबंधी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावनाओं को देखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

-बाक्स
नाहन उपमंडल के इन पटवार सर्किलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
एसडीएम सलीम आजम की ओर से जारी आदेश में नाहन उपमंडल के तहत पटवार सर्किलों खाला-क्यार, ददाहू, पटवार सर्किलों बनकला, मोगीनंद, त्रिलोकपुर, बर्मापापड़ी बलसार, सुरला और पटवार सर्किलों नाहन-तीन (ग्रामीण) के समस्त पब्लिक और निजी स्कूलों, प्ले स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को 29 मई से 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
बाक्स
कफोटा उपमंडल के पांच पटवार सर्किलों के स्कूल भी रहेंगे बंद
नाहन(सिरमौर)। एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा ने आदेश जारी कर कफोटा उपमंडल के तहत पड़ने वाले पांच पटवार सर्किलों के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 29 से 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कफोटा उपमंडल के तहत पटवार सर्किलों भजौण, सतौन, जामना, शारली-मानपुर और पटवार सर्किलों बड़वास के समस्त पब्लिक और निजी स्कूलों, प्ले स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को 29 से 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
एसडीएम की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि उपनिदेशक उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएंगे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें