फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नन्हे कलाकारों की रामलीला ने मोहा मन, आत्मविश्वास और अभिनय ने जीता दिल

विज्ञापन
द स्कॉलर्स होम स्कूल जूनियर ब्रांच देवीनगर में दिवाली पर्व पर छोटे बच्चों के रामलीला मंचन कार्य
विज्ञापन
द स्कॉलर्स होम स्कूल की जूनियर ब्रांच में दिवाली कार्यक्रम आयोजित, हिमाचली नाटी सहित कई प्रस्तुतियां दीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल की जूनियर ब्रांच देवीनगर में बुधवार को दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नन्हे बच्चों ने रामलीला का मंचन कर अपनी अद्भुत अभिनय प्रतिभा और आत्मविश्वास से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने देर तक तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशक डॉ. एनपीएस नारंग और गुरमीत कौर नारंग ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने रामलीला, हिमाचली नाटी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों ने भगवान श्रीराम की मर्यादा, माता सीता की पवित्रता और हनुमान जी के निस्वार्थ प्रेम को मंच पर जीवंत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एनपीएस नारंग ने कहा कि बच्चों की मजबूत नींव के लिए शिक्षा के साथ खेल और सह-शैक्षणिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। गुरमीत कौर नारंग ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का मंच पर बोलने का डर दूर होता है और वे अपनी संस्कृति व नैतिक मूल्यों से जुड़ते हैं।-

द स्कॉलर्स होम स्कूल जूनियर ब्रांच देवीनगर में दिवाली पर्व पर छोटे बच्चों के रामलीला मंचन कार्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें