फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शानदार प्रस्तुतियों से स्कूली बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन

विज्ञापन
मुख्य अतिथि सेवानिवृत मेजर जनरल देवेश अग्निहोत्री स्कूल स्टॉफ को पुरस्कृत करते हुए: संवाद
विज्ञापन
शानदार प्रस्तुतियों से स्कूली बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन
विज्ञापन

मुख्यातिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल देवेश अग्निहोत्री ने किए पुरस्कार वितरित
द स्कॉलर्स होम पांवटा स्कूल में धूमधाम से मनाया नेचर्स वॉयस वार्षिकोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के प्रांगण में नेचर्स वॉइस वार्षिक उत्सव धूमधाम मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल देवेश अग्निहोत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दो वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्यातिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल देवेश अग्निहोत्री के सम्मान के उपरांत गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विभिन्न गानों के माध्यम से बच्चों ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। इसमें आवर ब्यूटीफुल प्लेनेट, यू कैन काउंट ट्रीज, कविता ऑन नेचर, फ्लावर एंड ट्रीज डांस, एनिमल डांस, पीकॉक डांस, फाइव एलिमेंट्स, नेचर बैलेंस इज़ अपसेट, वट अबाउट सनराइज- व्हाट अबाउट रेन, नेचर इज़ ब्लैक, लगान विलेज साँग, चलो मिलकर लेते हैं यह कसम शामिल थे।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन निदेशक डॉ.नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने मुख्यातिथि व मेहमानों का
स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में दस वर्षों से बेहतर सेवाएं देने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। निदेशक ने कहा कि स्टाफ के अथक परिश्रम ने ही स्कूल को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस अवसर पर सरदार गुरदीप सिंह लांबा को भी सम्मानित किया जिन्होंने स्कूल का लोगो वर्ष 2003 में डिजाइन किया था।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अभिभावकों द्वारा भेजे गए विवरण पत्र भी उपस्थित अध्यापकों के साथ साझा किए गए।

बाक्स...

इन विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
- मुख्यातिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल देवेश अग्निहोत्री ने खेलकूद, शिक्षा समेत विभिन्न गतिविधियों में सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में प्रियांशू तोमर, सिमरनप्रीत कौर, प्रांजय तोमर, भावेश भार्गव, शौर्य शर्मा, माधव गर्ग, अयान सिंह, भुवन चौहान, आशिष, अदम्य सैनी, यशवर्धन, आयुश, दिव्यांश, नमय, तेज,, चिराग, अनन्या, ध्रुव, ऋत्विक, मान्या, पलक, साची, देवांश, प्रसन्न, कनव, आरुष, इलिना, जपगुन कौर, आध्या, अनुभव, विनायक, यश, इशिता, केशव, हिमानी, आर्ची, इशिता, अयान, आशिष, केशव व माहिका गोयल को पुरस्कृत किया गया।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें