फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाल दशा से मंत्री को करवाएंगे रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क संघर्ष समिति की एक बैठक कांगो जुब्बडी में आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की 11 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और संघर्ष समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में सड़क की वर्तमान स्थिति, पिछले वर्ष से सड़कों पर पड़े स्लिप और आगामी सेब व अन्य नकदी फसलों के सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से पांच अगस्त को लोक निर्माण मंत्री के पझौता आगमन को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। समिति और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि लोक निर्माण मंत्री के आगमन पर शलेच कैंची में उनका स्वागत किया जाएगा और सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क सहित क्षेत्र की अन्य सड़कों की बदहाल स्थिति से उन्हें अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की कई पंचायतों के हजारों लोगों के लिए मुख्य आवाजाही का माध्यम है और किसान-बागवान भी अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है।
बैठक में इस बात पर विशेष नाराजगी जताई गई कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान सड़कों पर आए कई स्लिप और मलबा अभी तक उसी तरह पड़ा हुआ है। कई स्थानों पर मलबे के कारण सड़क संकरी हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौजूदा दौर में नए भूस्खलन होने की आशंका के चलते समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

सदस्यों का कहना था कि यदि पुराने स्लिप और मलबे को समय रहते पूरी तरह नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। संघर्ष समिति ने मांग की कि सीजन को देखते हुए सड़क पर पड़े पुराने स्लिप और मलबे को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए और क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत कर सड़क को वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के योग्य बनाया जाए। बैठक में मौजूद 11 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और संघर्ष समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से तय किया कि 5 अगस्त को शलेच कैंची में लोक निर्माण मंत्री के समक्ष सड़क की वास्तविक स्थिति और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें