फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनडीआरएफ की टीम ने रेणुकाजी में नौका संचालकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
रेणुका जी के नौकाघाट पर प्रशिक्षण देते एनडीआरएफ टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीम ने रेणुकाजी में नौका संचालकों को दिया प्रशिक्षण
झील में डूबे व्यक्ति का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकालने के बताए उपायसंवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने रविवार को रेणुकाजी के नौका घाट पर नौका संचालकों को प्रशिक्षण देकर नौकायन के दौरान बरते जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

एनडीआरएफ के निरीक्षक अभिमन्यु ने अपनी टीम के साथ नौकायन के समय बरती जाने वाली सावधानियों के साथ-साथ नौका पलटने की घटना के दौरान व्यक्ति की जान बचाने, बिना स्ट्रेचर और उपकरणों के झील में डूबे व्यक्ति को पानी के अंदर ही रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकालने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा व्यक्ति को उल्टा लिटाकर उसके शरीर से पानी को बाहर निकालने और सीपीआर देकर जान बचाने की जानकारी दी। उपनिरीक्षक अनिल कुमार, प्यारचंद, नौका ठेकेदार रणदीप सिंह ठाकुर सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें