फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण में पूरा पैनल सर्वसम्मति से निर्वाचित

विज्ञापन
नवगठित ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण में सर्वसम्मति से चुने प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के उपमंडल की नवगठित ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण में पंचायत चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इस पंचायत में पूरा पैनल निर्विरोध निर्वाचित किया गया, हालांकि पंचायत में 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दर्ज किए थे, जिसमें तीन उम्मीदवार सियू से और दो लगनू गांव से थे। आज नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि पर तपेंद्र राणा के नाम पर सहमति बनी, जबकि उपप्रधान व सदस्य पहले ही सर्वसम्मति से चुन लिए गए थे।

सर्वसम्मति से चुने गए तपेंद्र सिंह को प्रधान और ओम प्रकाश को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 से ललिता, वार्ड नंबर 2 से किरण, वार्ड नंबर 3 से प्रियंका, वार्ड नंबर 4 से रणदीप और वार्ड नंबर 5 से कमल राज निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्राम पंचायत रेड़ली व संगड़ाह ग्रामीण के वार्ड नंबर 11 से खंड समिति सदस्य के लिए सुखदेव शर्मा को भी निर्विरोध चयनित किया गया। निर्विरोध चुने गए पंचायत समिति सदस्यों में वार्ड नंबर दो चाढ़ना से रोबिन सिंह, वार्ड नंबर 9 सेंज से रुपचंद, वार्ड नंबर 12 लाना पालर से कृष्णा कुमारी के अलावा वार्ड नंबर 13 चोकर से अनिता कुमारी और वार्ड नंबर 11 संगड़ाह ग्रामीण से सुखदेव शर्मा को पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

पंचायत क्षेत्र में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें