पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत कांटी मशवा में उपप्रधान पद के लिए खजान सिंह कंवर और बिमला देवी को बीडीसी के लिए निर्विरोध चुना गया है। खजान सिंह कंवर और बिमला देवी पंचायत के वार्ड नंबर 2 मशवा से संबंध रखते हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
उपप्रधान पद के लिए अन्य किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा था। अकेले खजान सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसी तरह बिमला देवी का नामांकन पत्र भी अकेले दाखिल हुआ था। जबकि बीडीसी कांटी मशवा वार्ड नंबर 10 में बड़वास पंचायत भी आती है, बावजूद इसके अन्य किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया जिससे मशवा गांव से संबंध रखने वाली बिमला देवी निर्विरोध बीडीसी चुनी गई। मशवा गांव की इस एकता के लिए पूरे क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।
कांटी मशवा में बिमला बीडीसी पद पर निर्विरोध निर्वाचित