फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान से प्रेरणा लेकर कर्तव्यों के प्रति रहें सजग : गुरदयाल पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

संविधान से प्रेरणा लेकर कर्तव्यों के प्रति रहें सजग : गुरदयाल पंवार
कांग्रेस भवन में संविधान दिवस पर डाॅ. आंबेडकर को अर्पित किए पुष्प
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। कांग्रेस भवन नाहन में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने लड्डू भी बांटे।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष गुरदयाल पंवर ने संविधान के राजनैतिक, धर्मनिरपेक्ष, सामाजिक, शैक्षणिक, समानता व समरसता आदि पक्षों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और संविधान के मुताबिक जीवन जीने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर, सड़क सुरक्षा क्लब नाहन के प्रधान नरेंद्र तोमर, धनवीर सिंह परमार, बाबूराम, विनित गौड, दीपचंद, विनेश राणा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें